फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police break your silence ready for your help: ASP

पुलिस आपकी मदद के लिए तैयार तोड़िए अपनी चुप्पी: एएसपी

Fri, 08 Feb 2019 12:37 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 08 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police break your silence ready for your help: ASP
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते एएसपी सिद्धार्थ वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। पुलिस आपकी हर मदद करने के लिए तैयार है। अपनी चुप्पी तोड़ें और एक जागरूक नागरिक बनकर पुलिस तक अपनी बात पहुंचाएं। पुलिस को अपना मित्र मानें। यह बातें एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों से कहीं। विद्यार्थियों की पुलिस के प्रति तमाम जिज्ञासाओं को शांत किया। एएसपी शिक्षक तो विद्यार्थी स्टूडेंट की भूमिका में दिखे।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता दिगंबर सिंह सिसौदिया, विद्यालय के प्रबंधक दिनेश सेकसरिया, प्रधानाचार्या डॉ.स्वप्रा मिश्रा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छविचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की। एएसपी ने छात्राओं को अपनी कमियों को उजागर करते हुए उन पर जीत हासिल करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि न तो किसी से डरें और न ही किसी भी तरह की बात को छिपाएं।
विज्ञापन


लोगों के व्यक्तित्व को पहचानें और खुद से सवाल कर अपने आत्मबल का विकास करें। छात्र-छात्राओं ने सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण और अपराध सहित कई मुद्दों पर उनसे सवाल पूछे। यहां पर प्रबंधक और वरिष्ठ अधिवक्ता दिगंबर सिंह सिसौदिया ने भी छात्राओं को अपनी सोच बदलने की सीख दी। संचालन पलक अग्रवाल ने किया। अंत में छात्रा ख्याती शर्मा ने आभार जताया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा, मनोज नगाइच आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed