फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police arrested those who took away the bike by beating

मारपीट कर बाइक छीनकर ले जाने वालों को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 15 Sep 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police arrested those who took away the bike by beating
मारपीट कर बाइक छीनकर ले जाने वालों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

गिरफ्तार युवकों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल, बरेली में है तैनात
सासनी गेट पर बाइक छीनने के बाद नशे में एक अधिवक्ता से भी की थी मारपीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्थानीय सासनी गेट चौराहे पर शराब के नशे में बाइक छीनकर ले जाने वाले दो युवकों मों एक सिपाही भी है। सासनी गेट पर मारपीट कर बाइक छीनकर ले जाने के शराब के नशे में ही इन दोनों का झगड़ा मेंडू रेलवे फाटक के निकट एक अधिवक्ता से भी हुआ। उसने भी इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताते हैं कि शराब का नशा उतरने के बाद यह दोनों खुद ही बाइक लेकर थाना कोतवाली पहुंच गए। वहां पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया और इन्हें जेल भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय सासनी गेट पर शुक्रवार की देर शाम को चित्रगुप्त नगर निवासी योगेश के साथ दो बाइक सवारों ने जमकर मारपीट की थी और उसके बाइक छीनकर ले गए थे। यह दोनों युवक नशे में धुत थे। उसके बाद जब यह हाथरस जंक्शन की ओर जा रहे थे तो मेंडू रेलवे फाटक के निकट इनकी बाइक एक अधिवक्ता की बाइक से टकरा गई और इन लोगों ने इस अधिवक्ता के साथ मारपीट की। इस दौरान भी वहां खासा हंगामा हुआ। इस अधिवक्ता ने भी थाना हाथरस जंक्शन में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

बताते हैं कि नशा उतरने के बाद यह दोनों युवक खुद ही बाइक लौटाने के लिए कोतवाली सदर पहुंच गए। वहां चूंकि मामले में मुकदमा दर्ज था। इसलिए इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक युवक रामू कुशवाह पुत्र हेतराम सिंह निवासी आदर्शनगर पुलिसकर्मी है और बरेली जिले में तैनात है, जबकि दूसरा विक्रम पुत्र ओंकार सिंह निवासी जोगिया थाना हाथरस गेट है। कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राना ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और मारपीट कर जो बाइक अपने साथ ले गए थे, वह भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के परिजनों ने कोतवाली के बाहर किया हंगामा
हाथरस। स्थानीय आदर्शनगर निवासी पुलिसकर्मी रामू की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजन काफी देर तक थाना कोतवाली सदर के बाहर जमे रहे और शोरगुल मचाते रहे। उसकी मां अपने बेटे की पुलिस की वर्दी भी ले आई और हंगामा करने लगी। उसकी मां का कहना था कि उसका बेटा पूरी तरह से निर्दोष है। उसे गलत फंसाया गया है। उसका बेटा तो बाइक लौटाने आया था। यदि उसकी मंशा बाइक छीनने की होती तो वह बाइक लौटाने क्यों आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed