फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police arrested the accused for demanding and firing from the shopkeeper

दुकानदार से चौथ मांगने व फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Tue, 20 Aug 2019 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused for demanding and firing from the shopkeeper
दुकानदार से चौथ मांगने व फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

दो आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार, तीसरा भी चढ़ा हत्थे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिनमें एक अभियुक्त दुकानदार से चौथ मांगने के मामले में करीब चार महीने से फरार चल रहा था, जबकि दूसरा एक चोरी के मामले में एक साल से फरार था। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
उल्लेखनीय है कि मुरसान गेट पर एसी की दुकान करने वाले से चौथ मांगने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस दो को पहले ही जेल भेज चुकी है। इस मामले में सौरव पुत्र वीरपाल निवासी बड़ा अईयापुर फरार चल रहा था। उसे भी पुलिस ने मंगलवार को एमजी पॉलिटेक्निक संस्थान के गेट से इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश कुमार वर्मा, इंस्पेक्टर कैलाश बाबू और एसआई दिलीप कुमार ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसके खिलाफ कोतवाली में धारा 147/148/149/307 में मुकदमा दर्ज है। वहीं गिजरौली के प्राइमरी स्कूल में चोरी के आरोपी दीपक पुत्र पप्पू जाटव निवासी गिजरौली को एसआई राकेश चंद्र, एचसी अवरेश कुमार ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों की वांछितों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed