फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police and administration became active after the video went viral

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस व प्रशासन हुआ सक्रिय

Wed, 09 Oct 2019 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police and administration became active after the video went viral
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस व प्रशासन हुआ सक्रिय
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान के भाई के हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जमीन के विवाद को लेकर आज होगी एसडीएम कोर्ट में सुनवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सीआरपीएफ के जवान की वीडियो की गूंज अब शासन तक पहुंच गई है। इस मामले में अब स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। जमीन के इस विवाद को लेकर आज एसडीएम कोर्ट में सुनवाई होगी। इसकी जानकारी भी इस जवान को स्थानीय अधिकारियों ने दे दी है। वहीं इस द्विपक्षीय झगड़े में पुलिस ने सीआरपीएफ के जवान के भाई के हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों तरफ से पहले ही मुकदमें दर्ज किए जा चुके हैं।
मुरसान के गांव कटैला में एक ही परिवार के चल रहे जमीनी विवाद को लेकर चार दिन पहले दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई थी। यह विवाद 11 बीघा जमीन को लेकर है। इस मामले में कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने एक पक्ष के करुआ को गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले में करुआ के भाई व सीआरपीएफ जवान प्रमोद कुमार ने एक वीडियो वायरल किया था। इसमें उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय मांगा था। साथ ही इस पूरे प्रकरण का हवाला देते हुए यह धमकी भी दी थी कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपने भाईयों के लिए डाकू पान सिंह तोमर भी बन सकता है।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार सीआरपीएफ की 74 बटालियन में छत्तीसगढ़ के सुकमा में तैनात है।उसने वहीं से यह वीडियो वायरल किया था। इस वीडियो के बाद स्थानीय प्रशासन में भी खलबली मच गई थी। 11 बीघा जमीन की कुराबंदी यह विवाद एसडीएम सदर कोर्ट में लंबित है। अब इस मामले में एसडीएम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी। वहीं कटैला में पुलिस भी तैनात रही। पुलिस ने एक आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिनेश के खिलाफ सीआरपीएफ जवान के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई 2018 में इस जमीन के मामले में फैसला हुआ था। इससे असंतुष्ट होकर एक पक्ष ने इस साल अपै्रल में एसडीएम कोर्ट में मामले की दुबारा सुनवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसकी आज सुनवाई होगी। इस सुनवाई के बाद उक्त मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
प्रवीण कुमार लक्षकार , डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed