{"_id":"5dbf211a8ebc3e93a170e2b7","slug":"poisoned-khurani-victim-s-chain-and-money-crossed-hathras-news-ali217845434","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खुरानी के शिकार युवक की जंजीर व रुपए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खुरानी के शिकार युवक की जंजीर व रुपए पार
विज्ञापन
जहरखुरानी का शिकार बना युवक से जंजीर, रुपये लूटे
रुड़की से अलीगढ़ के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ था युवक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रुड़की से अलीगढ़ लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। होश आने पर युवक ने अपने आप को जिला अस्पताल हाथरस में पाया। उसे रोडवेज बस के परिचालक ने यहां पर भर्ती कराया था।
अलीगढ़ क्षेत्र के गांव नगला कली निवासी संजय सागर पुत्र सौदान सिंह रुड़की में काम करता है। शनिवार की रात को वह वहां से अलीगढ़ के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ। उसे अलीगढ़ उतरना था, लेकिन रास्ते में उसे कुछ खिला कर बदमाश सोने की जंजीर, अंगूठी और नौ हजार रुपये लूट ले गए।
वह बेहोशी की हालत में हाथरस रोडवेज बस स्टैंड पहुंच गया। यह देख परिचालक ने उसे जिला अस्पताल में सुबह करीब चार बजे भर्ती कराया। सूचना के बाद उसे परिवार के लोग भी यहां पर आ गए।