फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   PM Modi will seek votes for Hathras BJP candidate Anoop Valmiki

PM Modi: हाथरस के भाजपा प्रत्याशी के लिए पीएम मोदी मांगेंगे वोट, अलीगढ़ में होगी जनसभा

Sun, 21 Apr 2024 10:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 10:47 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को पड़ोसी जिले अलीगढ़ में मतदान होगा। तीसरे चरण में 7 मई को हाथरस लोकसभा सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। इससे पहले 22 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will seek votes for Hathras BJP candidate Anoop Valmiki
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अप्रैल को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी अलीगढ़ व हाथरस के लोकसभा प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है। 

विज्ञापन


हाथरस जिले से सैकड़ों वाहनों से जनप्रतिनिधि व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अलीगढ़ रवाना होंगे। इस संबंध में एक दिन पहले 20 अप्रैल को भाजपाई तैयारी में जुटे रहे। जिसमें हाथरस से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश सरकार के मंत्री अनूप प्रधान, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा,  विधायक अंजुला माहौर और जिलाध्यक्ष भाजपा शरद माहेश्वरी मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन

  
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को पड़ोसी जिले अलीगढ़ में मतदान होगा। तीसरे चरण में 7 मई को हाथरस लोकसभा सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। इससे पहले 22 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें पीएम अलीगढ़, हाथरस सीट सहित पड़ोसी जनपदों के पार्टी प्रत्याशियों के लिए जन समर्थन जुटाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के अलीगढ़ आगमन को लेकर जिले के भाजपाइयों में भी काफी उत्साह है। जिले से भाजपा के जनप्रतिनिधि व हजारों कार्यकर्ता छोटे-बड़े वाहनों से अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। इसे लेकर एक दिन पहले गोशाला रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर बैठकों का दौर चला। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी का कहना है कि सोमवार को हजारों पदाधिकारी व कार्यकर्ता अलीगढ़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed