{"_id":"68237b0486e7c87a0004670b","slug":"pm-modi-video-edited-and-posted-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Address to Nation: पीएम का वीडियो एडिट कर डाला, दी तहरीर, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Address to Nation: पीएम का वीडियो एडिट कर डाला, दी तहरीर, जांच शुरू
Tue, 13 May 2025 10:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 13 May 2025 10:32 PM IST
सार
आरोप है कि नगला भीका सांदलपुर निवासी गैर समुदाय के एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री के फोटो और वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाले हैं, जिसमें देश विरोधी बातें जोड़ी गईं हैं। वीडियो भारत-पाक से संबंधित हैं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम संबोधित करते हुए
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में थाना सासनी क्षेत्र के गांव सिंघर के प्रधान पति कन्हैया सिंह तोमर ने 12 मई को दिए गए राष्ट्र के नाम संबोधन के वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
आरोप लगाया है कि नगला भीका सांदलपुर निवासी गैर समुदाय के एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री के फोटो और वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाले हैं, जिसमें देश विरोधी बातें जोड़ी गईं हैं। वीडियो भारत-पाक से संबंधित हैं। प्रधान पति कन्हैया सिंह ने आरोपी के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन