{"_id":"6671c3590a7b065e8e0e9f30","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-17th-installment-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi: 17 वीं किस्त जारी, 1.75 लाख से को मिला लाभ, इन्हें नहीं आएंगी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Kisan Samman Nidhi: 17 वीं किस्त जारी, 1.75 लाख से को मिला लाभ, इन्हें नहीं आएंगी धनराशि
Tue, 18 Jun 2024 10:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:56 PM IST
सार
हाथरस जिले के 1.75 लाख से अधिक किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से इस किस्त की धनराशि प्राप्त हुई है। वहीं काफी किसान ऐसे हैं, जिनको केवाईसी पूरी नहीं करने, या अपात्र होने पर इस किस्त की धनराशि प्राप्त नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त 18 जून को जारी कर दी गई। जिले के 1.75 लाख से अधिक किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से इस किस्त की धनराशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों सालाना छह हजार रुपये की धनराशि तीन किस्तों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। इस योजना की 16वीं किस्त पूर्व में ही जारी हो चुकी हैं। किसानों को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से इस योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी।
विज्ञापन
कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार हाथरस जिले के 1.75 लाख से अधिक किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से इस किस्त की धनराशि प्राप्त हुई है। वहीं काफी किसान ऐसे हैं, जिनको केवाईसी पूरी नहीं करने, या अपात्र होने पर इस किस्त की धनराशि प्राप्त नहीं हो पाएगी। इस संबंध में उप कृषि निदेशक हंसराज का कहना है कि किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन