फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Players will be selected for the state competition.

Hathras News: राज्य प्रतियोगिता के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

Tue, 20 Jan 2026 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 20 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Players will be selected for the state competition.
जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में अंडर-17 सब जूनियर पुरुष एवं महिला वर्ग की जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन 22 जनवरी को किया जाएगा। यह ट्रायल आगरा रोड स्थित हरिकेश पहलवान कुश्ती अकादमी में होंगे। चयनित पहलवान आगामी अंडर-17 सब जूनियर राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ हाथरस के जिला सचिव अंकित कुमार ने बताया कि इस ट्रायल के माध्यम से जिले की प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष राहुल जैसवाल ने कहा कि संघ का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली पहलवानों को आगे लाकर उन्हें उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के दिन प्रतिभागियों का वजन सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक किया जाएगा, जबकि कुश्ती के मुकाबले सुबह 10 बजे से प्रारंभ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सभी वर्गों के पहलवानों को वजन में एक किलोग्राम की छूट प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जो अंडर-17 सब जूनियर आयु वर्ग में आते हों। इसके अंतर्गत वर्ष 2009, 2010 एवं 2011 (15 वर्ष आयु) में जन्मे खिलाड़ी आवश्यक चिकित्सा प्रमाणपत्र एवं माता-पिता के सहमति प्रमाणपत्र के साथ प्रतिभाग कर सकेंगे। आयु एवं अधिवास का सत्यापन आधार कार्ड, पासपोर्ट अथवा जन्म प्रमाणपत्र के माध्यम से किया जाएगा। जन्म प्रमाणपत्र कम से कम पांच वर्ष पुराना होना अनिवार्य है।
भार वर्ग विवरण
फ्रीस्टाइल पुरुष एवं ग्रीको रोमन वर्ग
41-45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92, 110 किग्रा
फ्रीस्टाइल महिला वर्ग
36-40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65-69, 73 किग्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed