{"_id":"570fc42f4f1c1b5d354a6ab8","slug":"players-dealt-cricket-kit-bags-t-shirts","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को बांटे क्रिकेट किट बैग, टी शर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को बांटे क्रिकेट किट बैग, टी शर्ट
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। जनपद की अंडर 16 क्रिकेट टीम के संभावित खिलाड़ियों के शिविर का समापन गुरूवार को हो गया। समापन पर संभावित खिलाड़ियों को क्रिकेट किट बैग, टी-शर्ट्स और ट्राउजर प्रदान किए गए।
समापन के मौके पर हाथरस क्रिकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हाथरस क्रिकेट एसोसिएशन अपने यहां अंतर जनपदीय क्रिकेट मैचों का आयोजन कर हाथरस की क्रिकेट में एक मील का पत्थर स्थापित कर रहा है। यहां होने वाले मैचों की महत्ता इस बात से भी बढ़ जाती है कि एसोसिएशन यहां अपनी जूनियर क्रिकेट टीम के चयनकर्ता मनोज मांकड़ को भी भेज रहा है, जो तीन दिन यहां रहकर सभी टीमों के खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखेंगे। अगर आप अपने खेल से उन्हें प्रभावित करने में सफल हो पाए तो हमारा यह आयोजन और इसको करने का तात्पर्य दोनों ही सफल हो जाएंगे। एसोसिएशन के सचिव सुमित शर्मा ने जिले की टीम की भी घोषणा की। हाथरस टीम की कमान शिवम सारस्वत को कप्तान के रूप में सौंपी गई। अंतर जनपदीय क्रिकेट मैचों के लिए अंपायर और स्कोरर भी यूपी क्रिकेट एसोसिएशन से आ रहे हैं। इस मौके पर हाथरस क्रिकेट टीम के कोच मनीष मेहरोत्रा एवं कप्तान शिवम सारस्वत आदि भी मौजूद थे।
आज उद्घाटन मैच, एसपी करेंगे शुभारंभ
उद्घाटन मैच 15 अप्रैल को मेजबान हाथरस और मथुरा जनपद की टीमों के बीच दिल्ली पब्लिक स्कूल में खेला जाएगा। सुबह साढ़े आठ बजे मैच का शुभारंभ हाथरस के पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा व हाथरस क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन स्वप्निल जैन संयुक्त रूप से करेंगे। 16 अप्रैल को हाथरस का मुकाबला आगरा से होगा और 17 को आगरा एवं मथुरा के मध्य क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मथुरा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कमल चावला इस स्पर्धा के कोर्डिनेटर होंगे।