{"_id":"60e9e75f8ebc3e70162a25ba","slug":"plants-kept-drying-up-in-brc-officer-unknown-sasni-news-ali2677815145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी में रखे सूख रहे पौधे, अफसर अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसी में रखे सूख रहे पौधे, अफसर अंजान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
एक तरफ सरकार प्रदेश में हरियाली की अलख जगा रही है तो दूसरी तरफ संबंधित विभागों के अधिकारी उसके प्रयासों को पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे। वर्ष 2021 में शासन ने एक जुलाई को वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत हरियाली की अलख जगाने के लिए जिले में करीब 25 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा था।
लक्ष्य हासिल करने के लिए वन विभाग ने विभिन्न विभागों को पौधे भी वितरित किए थे, लेकिन कस्बे के ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में बड़ी संख्या में पिछले 10 दिनों से रखे पौधे लोगों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। किसी भी अधिकारी ने इन पौधों को रोपित कराने की जहमत नहीं उठाई है।
परिणाम स्वरूप परिसर में पडे़ यह पौधे सूख रहे हैं। प्रभारी बीएसए अखिलेश यादव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। एबीएसए सासनी से इन पौधों को तत्काल रोपित कराने के लिए कहा जाएगा।