फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Piles of filth in Hathras Mandi

Hathras: गंदगी के ढेर, लबालब भरे सीवर, जगह-जगह घूमते मवेशी, मंडी में गंदगी के अंबार, मच्छरों का बोलबाला

Fri, 17 Nov 2023 09:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 09:54 AM IST
सार

हाथरस सब्जी मंडी में सब्जियों के ढेरों से निकलने वाली बदबू से लोगों का यह ठहरना मुश्किल हो रहा है। निराश्रित गोवंश भी यहां उत्पात मचा रहे हैं। यहां आने वालों को हर वक्त इनके हमले का डर सताता रहता है। यह गोवंश आढ़तियों का नुकसान भी करते हैं।

विज्ञापन
Piles of filth in Hathras Mandi
हाथरस मंडी में जलभराव - फोटो : संवाद

विस्तार

जगह-जगह गंदगी के ढेर, लबालब भरे सीवर, जगह-जगह घूमते मवेशी। मंडी समिति परिसर का ऐसा ही हाल है। समुचित सफाई न होने से यहां हालात बेहद दयनीय हैं। इस कारण यहां मक्खी-मच्छरों का बोलबाला है। आढ़ती व यहां आने-जाने वाले लोगों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है।

विज्ञापन


सीबर चौक

सब्जी मंडी में सब्जियों के ढेरों से निकलने वाली बदबू से लोगों का यह ठहरना मुश्किल हो रहा है। निराश्रित गोवंश भी यहां उत्पात मचा रहे हैं। यहां आने वालों को हर वक्त इनके हमले का डर सताता रहता है। यह गोवंश आढ़तियों का नुकसान भी करते हैं। आढ़तियों का कहना है कि वह कई बार मंडी प्रशासन से यहां सफाई व्यवस्था के हालात सुधरवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है, जबकि वर्तमान में बीमारियों का दौर चल रहा है। इसे देखते हुए सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन

मंडी परिसर में गंदगी है। सीवरों की भी समुचित सफाई नहीं हुई है। गंदगी में मक्खियां व मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।- कुलदीप वार्ष्णेय, आढ़ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में काफी गंदगी फैली हुई है। सीवर भी साफ नहीं हुए हैं। निराश्रित गोवंश भी परेशानी का सबब बने हुए हैं। यह रोजाना बहुत नुकसान करते हैं।- प्रहलाद खंडेलवाल, आढ़ती।
त्योहार की वजह से कुछ सफाई कर्मी काम पर नहीं आए थे। इससे सफाई नहीं हो पाई। अब सभी सफाई कर्मी काम पर हैं। अब सफाई हो जाएगी।- जल सिंह, मंडी निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed