फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   physical harassments with unconscious teenager

Hathras News: बेहोश कर किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, शराब सेल्समैन समेत तीन के खिलाफ मुकदमा, दो अरेस्ट

Fri, 10 Mar 2023 08:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Mar 2023 08:07 PM IST
सार

बेटी घर का सामान लेने के लिए गांव की एक दुकान पर गई थी। तभी गांव के दो युवकों ने उसे रोक लिया, इनके साथ एक और युवक था, जो शराब की दुकान में नौकरी करता है। इसके बाद आरोपियों ने दुकान के पास बने कमरे में लगे सबमर्सिबल पंप की बटन चालू करने के लिए उसे भेज दिया। किशोरी के पीछे गांव के दोनों युवक भी कमरे में पहुंच गए।

विज्ञापन
physical harassments with unconscious teenager
सामूहिक दुष्कर्म प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने गांव के दो युवकों और शराब सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नौ मार्च की शाम करीब 6:30 बजे उसकी बेटी घर का सामान लेने के लिए गांव की एक दुकान पर गई थी। तभी गांव के दो युवकों ने उसे रोक लिया, इनके साथ एक और युवक था, जो शराब की दुकान में नौकरी करता है। इसके बाद आरोपियों ने दुकान के पास बने कमरे में लगे सबमर्सिबल पंप की बटन चालू करने के लिए उसे भेज दिया। किशोरी के पीछे गांव के दोनों युवक भी कमरे में पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोप है कि किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर युवकों ने उसे बेहोश कर दिया। काफी देर तक किशोरी घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद किशोरी रोते हुए घर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में गांव के दोनों युवक और शराब सेल्समैन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी, 328, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। सादाबाद कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed