{"_id":"69b7b0949dfdaebd230b1aa4","slug":"physical-harassment-of-a-woman-alone-at-home-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: दीवार फांदकर घुसा युवक, घर में अकेली महिला के साथ किया दुष्कर्म, धमकी देकर फरार, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: दीवार फांदकर घुसा युवक, घर में अकेली महिला के साथ किया दुष्कर्म, धमकी देकर फरार, पुलिस तलाश में जुटी
Mon, 16 Mar 2026 01:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:03 PM IST
सार
विधवा महिला घर में अकेली थी। गांव का ही एक युवक दीवार फांदकर अदंर घुस गया। आरोपी युवक ने महिला के साथ गलत काम किया। महिला ने शोर मचाया तो युवक वहां से भाग गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकन्दराराऊ कोतवाली अंतर्गत एक गांव में 15 मार्च की रात में एक विधवा महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार पति की मौत के बाद 25 वर्षीय महिला अपनी सास व दो बच्चों के साथ रहती है। महिला की सास अपनी रिश्तेदारी में गई थी, वह घर में अकेली थी। 15 मार्च रात्रि लगभग 9:00 बजे गांव का ही एक युवक घर में महिला को अकेला देखकर दीवार फांद अंदर घुस गया।
विज्ञापन
आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला जब रोने लगी तो वह चुप रहने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़िता के परिजन ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन