फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   physical harassment a girl who went to collect wood

Hathras News: लकड़ी बीनने गई युवती को झाड़ियों में खींच लिया, किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Aug 2023 08:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 08:08 PM IST
सार

युवती को गांव का ही एक युवक जबरदस्ती मुंह पर हाथ रखकर स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे झाडियों में खींचकर ले गया। युवक ने मुंह पर हाथ रखकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवती को आरोपी युवक ने मां-बाप व भाई को जान से मारने की धमकी देकर डरा दिया।

विज्ञापन
physical harassment a girl who went to collect wood
दुष्कर्म प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में हसायन कोतवाली के जलेसर मार्ग स्थित एक गांव में युवती स्वास्थ्य केन्द्र के पास लकड़ी बीनने के लिए गई। युवती को गांव का ही एक युवक जबरदस्ती मुंह पर हाथ रखकर स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे झाडियों में खींचकर ले गया। युवक ने मुंह पर हाथ रखकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवती को आरोपी युवक ने मां-बाप व भाई को जान से मारने की धमकी देकर डरा दिया। घटना की जानकारी युवती ने अपनी मां को दी। युवती ने कोतवाली में पांच दिन बाद घटना की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


जलेसर मार्ग स्थित एक गांव की युवती के द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में कहा कि वह पांच दिन पहले सात अगस्त की शाम छह बजे के करीब अपने गांव से सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र के पास लकड़ी बीनने गई। वहां गांव के ही सुशील कुमार पुत्र नन्नूमल ने पीछे से पहुंचकर युवती के मुंह पर हाथ रखकर स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे झाडियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को भी जानकारी देने पर मां-बाप व भाई को जान से मारने की धमकी देकर डराया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बारे में उसने अपनी मां को जानकारी दी। आरोपी की धमकी के कारण युवती व उसके परिजन कोतवाली नहीं जा पाए। हिम्मत जुटाकर शुक्रवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए युवती कोतवाली में थानाध्यक्ष के पास शिकायत लेकर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के बारे में थानाध्यक्ष धीरज कुमार का कहना है कि पीडि़ता की तहरीर के आधार पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को उपचार के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed