फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Photos of cunning criminals uploaded on the Yaksh app.

Hathras News: यक्ष एप पर अपलोड किए शातिर बदमाशों के फोटो

Fri, 17 Jul 2026 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 17 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Photos of cunning criminals uploaded on the Yaksh app.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
चक्की बाजार क्षेत्र में बीते दिनों एक महिला को सम्मोहित कर करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर ठगने वाले शातिर बदमाशों की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने संदिग्ध बदमाशों के फोटो यक्ष एप पर अपलोड कर दिए हैं। चेहरा मिलान तकनीक के जरिये आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि चक्की बाजार निवासी रीना जैन से 13 जुलाई को ठगी हुई थी। शनि की दशा बताकर पूजा करने के बहाने दो बदमाश घर में घुसे थे तथा पोटली में सोने के आभूषण लेकर निकल गए। उनके पति संजय जैन ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बदमाशों की हरकत सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन


पारंपरिक जांच के साथ-साथ पुलिस अब पूरी तरह हाईटेक मोड में आ गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और अन्य स्रोतों से प्राप्त संदिग्धों के धुंधले व स्पष्ट चेहरों को यक्ष एप पर अपलोड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस एप के जरिये पुलिस डेटाबेस में मौजूद पुराने अपराधियों और अंतरराज्यीय गिरोहों के चेहरों से इनका मिलान किया जा रहा है। पुलिस पहले भी इस तरह शातिर अपराधियों तक पहुंच चुकी है, इसलिए जल्द ही घटना के खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।




सभी जिलों में भेजे गए फोटो

चूंकि इस तरह के टप्पेबाज और सम्मोहन करने वाले गिरोह एक जिले से दूसरे जिले में ठिकाने बदलते रहते हैं, इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदिग्धों की तस्वीरें प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस और स्पेशल सेल को भेज दी हैं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और सराफा बाजारों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है।




घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई हैं। हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

-हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed