{"_id":"6a00b63ac3bd4308df0a3eb8","slug":"photo-of-a-young-man-holding-a-pistol-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथ में तमंचा लेकर युवक का फोटो हुआ वायरल, पुलिस पहचान करने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथ में तमंचा लेकर युवक का फोटो हुआ वायरल, पुलिस पहचान करने में जुटी
Sun, 10 May 2026 10:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 10 May 2026 10:16 PM IST
सार
एक युवक का अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल हो गया है। तस्वीर में युवक हाथ में तमंचा लेकर आक्रामक अंदाज में पोज देता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
पिस्टल के साथ युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाथ में तमंचा लेकर युवक का एक फोटो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल हो गया है। तस्वीर में युवक हाथ में तमंचा लेकर आक्रामक अंदाज में पोज देता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वायरल फोटो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि फोटो की सत्यता की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान होते ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन