{"_id":"68bb9c793f9cc3d4bf06800b","slug":"pet-exam-in-hathras-today-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"PET Exam: आज हाथरस जिले के 17 केंद्रों पर 14,304 परीक्षार्थीं देंगे पीईटी, मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PET Exam: आज हाथरस जिले के 17 केंद्रों पर 14,304 परीक्षार्थीं देंगे पीईटी, मजिस्ट्रेट तैनात
Sat, 06 Sep 2025 07:59 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:59 AM IST
सार
जिला प्रशासन ने 5 सितंबर शाम को परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। हाथरस में एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। हर परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
विज्ञापन
छह और सात सितंबर को पीईटी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले में 6 और 7 सितंबर को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन किया जाएगा। जिले के कुल 17 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। दोनों दिन कुल 28,608 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
दोनों दिन यह परीक्षा दो पालियों में होगी। एक पाली में 7152 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस तरह चार पालियों की परीक्षा में कुल 28,608 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला प्रशासन ने शुक्रवार शाम को परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। हाथरस में एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। हर परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। इसके साथ ही चार-चार स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं।
विज्ञापन
पीईटी के 17 परीक्षा केंद्र
बीएलएस इंटर नेशलन स्कूल, सीएलआरएन सेकसरिया इंटर काॅलेज, डीआरबी इंटर काॅलेज, दून पब्लिक स्कूल आगरा रोड, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज रमनपुर, एमजी पॉलीटेक्निक आगरा रोड, पीबीएएस इंटर काॅलेज, आरपीएम पब्लिक स्कूल, राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर, सरस्वती महाविद्यालय, सरस्वती इंटर काॅलेेज, सेठ फूलचंद बागला पीजी काॅलेज, श्री अक्रूर इंटर काॅलेज, माखनलाल दयावती पब्लिक इंटर काॅलेज, रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय, उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर काॅलेज और सेंट फ्रांसिस इंटर काॅलेज।
विज्ञापन
इन वस्तुओं के साथ परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश
-मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफ़ोन, पेजर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स।
-कैलकुलेटर, लॉग टेबल, स्लाइड रूल या कोई भी गणना करने वाला उपकरण।
-किताबें, नोटबुक, कागज के टुकड़े, अध्ययन या पाठ्य सामाग्री।
-बैग, पर्स, हैंडबैग या कोई अन्य सामान।
-खाने-पीने का सामान।
-कैमरा या रिकॉर्डिंग डिवाइस।