फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People's anger erupted over power crisis, protested by shouting slogans

Hathras News: बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

Sun, 20 Aug 2023 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
People's anger erupted over power crisis, protested by shouting slogans
चामड़ गेट चौराहे पर ट्रांसफाॅर्मर के पास लगी भीड़। संवाद - फोटो : samvad
जिले में बिजली संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर शनिवार को हुई बारिश के चलते लोगों को बिजली संकट झेलने पड़े। लोकल फॉल्ट व फीडर ब्रेक डाउन होने की वजह से शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। इससे नाराज लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन





शनिवार की सुबह बारिश शुरू होने के साथ ही शहर की विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा गई। शहर के अधिकांश फीडर ब्रेक डाउन हो गए तो कई जगह लाइनों में फॉल्ट हो गए। ऐसे में बिजली संकट गहरा गया। सुबह-सुबह बिजली गुल रहने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा लोगों को पानी को लेकर परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकांश घरों में सुबह का समय होने की वजह से पानी की टंकी खाली हो गईं। जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। हालांकि, बारिश थमने के बाद धीरे-धीरे आपूर्ति बहाल हो गई, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन






वहीं, शहर के चामड़ गेट पर बिजली की समस्या को लेकर लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि चामड़ गेट चौराहा पर लगे तीन ट्रांसफॉर्मर पर कई दिन से खराब हैं। जिसके चलते भीषण गर्मी में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन बाद एक ट्रांसफॉर्मर बदला गया है। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग पर सरकार की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में दिलीप चौधरी, मोहन पंडित, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, जितेंद्र शर्मा, मोहित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





- कई दिनों से बिजली संकट की समस्या बनी हुई है। इसे लेकर लगातार अधिकारियों से शिकायत की जा रही है। इसके बाद भी अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। - सोनू, निवासी, किला गेट।





- पूरे दिन इलाके में बिजली नहीं आई। बिजली नहीं होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। घरेलू काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। - ब्रजेश खंडेलवाल, निवासी, चामड़ गेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed