{"_id":"646d161aef8f314c8a081145","slug":"people-turned-red-due-to-heat-in-exchange-of-pink-notes-hathras-news-c-56-1-sali1019-246-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गुलाबी नोट बदलने के चक्कर में गर्मी से ''लाल'' हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गुलाबी नोट बदलने के चक्कर में गर्मी से ''लाल'' हुए लोग
विज्ञापन
रिजर्व बैंक के निर्देश पर जिले में दो हजार के नोट बदलने का काम शुरू हो गया। मंगलवार को नोट बदलने और जमा करने के लिए बैंकों में लोगों की कतार लगी रही। गुलाबी नोट बदलने के चक्कर में लोग कतार में खड़े-खड़े गर्मी से लाल हो गए।
बैंकों में नोट बदलने के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था भी की गई है। भीड़ के दबाव के चलते अन्य काम के लिए आए उपभोक्ताओं को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। काफी लोगों ने एटीएम के माध्यम से भी नोटों को जमा किया।
घासमंडी एसबीआई, बुर्जवाला कुआं केनरा बैंक, मधुगढ़ी पंजाब नेशनल बैंक सहित सभी बैंकों में सुबह से ही लोग कतार में खड़े थे। बैंक खुलते ही लोग अंदर घुस गए। सुबह से शाम चार बजे तक नोट बदलने का सिलसिला जारी रहा। बैंकों में भीड़ अधिक होने के चलते अन्य काम के लिए आए उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
- बैंक में नकदी निकालने के लिए आए हैं। आज भीड़ अधिक होने के चलते खासी परेशानी हो रही है। भले ही बैंक ने अलग से काउंटर बनाया है। इसके बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है। - कृष्ण कांत
- बैंक में खाता खुलवाने के लिए आए हैं। काफी देर से बारी का इंतजार कर रहे हैं। फार्म भर लिया है। नोट बदलने के चलते बैंक में भीड़ है। इस कारण परेशानी हो रही है। - पंकज
- बैंक में स्टेटमेंट चेक कराने के साथ पासबुक की एंट्री कराने के लिए आए हैं। काफी देर से नंबर नहीं आ पा रहा है। गर्मी में कतार में खड़ा होना मुश्किल है। ऊपर से आज बैंक में भीड़ भी काफी रही। - कृष्ण कुमार