फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   people take bath on ganga on ganga dussehara

नहर, रजबहोंमें डुबकी लगाकर की मोक्ष की कामना

Mon, 21 Jun 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
people take bath on ganga on ganga dussehara
गंगा दशहरा पर गांव गढ़ उमराव के रजवाहे में डुबकी लगाते लोग। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गंगा दशहरा का पर्व नगर और क्षेत्र में परंपरागत तरीके से श्रद्धापूर्वक मनाया गया। भोर होने से पूर्व ही नगर और ग्रामीण अंचलों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए निकल गए तो काफी लोगों और युवाओं ने अपने गांव की नहर और समीपवर्ती रजबहों में ही डुबकियां लगाईं और मोक्ष की कामना की। घरों में पकवान बने और बाजारों में तरबूज, खरबूज की खूब बिक्री हुई।
गांव गढ़ उमराव, बिलारा, बिसावर सहित कई गांव के रजबहों में सुबह से ही डुबकी लगाने वालों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने नहर में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। यहां आसपास लगीं तरबूज, खरबूज और आम की स्टॉल पर जमकर खरीदारी की गई। घरों में पकवान बनाए गए। तमाम लोगों ने बच्चों के मुंडन कराए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

स्टॉल लगाकर पिलाया शर्बत
गंगा दशहरा पर समाजसेवी संस्थाओं और युवाओं द्वारा नगर और क्षेत्र में प्याऊ की व्यवस्थाएं की गईं। आगरा रोड, बाईपास रोड, हाथरस रोड, मथुरा रोड सहित अन्य कई स्थानों पर कहीं शर्बत और शीतल जल पिलाया जा रहा था तो कहीं हलुआ वितरित किया जा रहा था। कई जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया। बिसावर बाईपास पर युवाओें ने मीठा शर्बत पिलाया। इस मौके पर पुरुषोत्तमदास, धन्ना गौतम, जगदीश कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा, फिरोज खान, गोविंद ठाकुर, सत्यवीर कुशवाहा आदि थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed