{"_id":"607b16868ebc3ee64703c28d","slug":"people-shopped-for-essentials-befor-weekly-lockdown-sikandhra-rahu-news-ali261317381","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन से पहले लोगों ने की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन से पहले लोगों ने की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी
विज्ञापन
कस्बा पुरदिलनगर में सैनिटाइजेशन करते टाउन एरिया कर्मी।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टाउन एरिया पुरदिलनगर, नगरपालिका सिकंदराराऊ व स्वास्थ्य विभाग तेजी से हरकत में आ गया। मोहल्लों से लेकर कार्यालयों में सैनिटाइजेशन कार्य शुरू हो गया है। रविवार को लगने वाले लॉकडाउन को लेकर लोगों ने रोजमर्रा की आवश्यकता की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। लोगों को आशंका है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण कम न हुए तो दोबारा पूरा लॉकडाउन न हो जाए।
शनिवार को टाउन एरिया पुरदिलनगर के कर्मियों ने ईओ रमा दुबे के निर्देशन में सैनिटाइजेशन का काम प्रारंभ कर दिया। नगरपालिका ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार ने कार्यालय में आकर कर्मचारियों को सैनिटाइजेशन के लिए पीपीई किट दिए। स्थानीय स्वास्थ विभाग ने सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनेश यादव के निर्देशन में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक जगहों पर लोगों के सैंपल लिए गए। इधर, कस्बा के बाजार में शनिवार को काफी भीड़ नजर आई।
दो हजार रुपये जुर्माना वसूला
कस्बा चौकी प्रभारी सोबरन सिंह ने दोपहर में बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान दो लोगों से मास्क न लगाने के कारण दो हजार रुपये जुर्माना वसूला। कोतवाल प्रवेश राणा ने लोगों को चेतावनी दी कि अगर मास्क न लगाया तो चालानों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि अपनी व सामने वाले की बेहतरी के लिए मास्क लगाए और सामाजिक दूरी का पालन करें।

नगर पालिका कार्यालय में सैनिटाइजेशन करते कर्मी। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन