{"_id":"641614dc52486851aa025307","slug":"people-of-malaysia-will-taste-the-taste-of-sadabads-potato-sadabad-news-c-2-1-70016-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मलेशिया के लोग चखेंगे सादाबाद के आलू का स्वाद, भेजा 30 टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मलेशिया के लोग चखेंगे सादाबाद के आलू का स्वाद, भेजा 30 टन
Sun, 19 Mar 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:15 AM IST
सार
हाथरस के सादाबाद का 30 टन आलू मलेशिया के लिए भेजा गया। आलू लदे ट्रक को डीएम अर्चना वर्मा ने मलेशिया जाने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
सादाबाद आलू के बड़े ट्रकों को मलेशिया भेजने के लिए हरी झंडी दिखातीं डीएम अर्चना वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद को आलू उत्पादन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने वाली है। उद्यान विभाग के सहयोग से सादाबाद से 30 आलू को मलेशिया निर्यात किया गया है। शनिवार को आलू वाहन मंडी समिति से आलू लदे ट्रक को डीएम ने मलेशिया जाने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
डीएम अर्चना वर्मा ने कहा कि फसल के पश्चात किसानों के सामने हमेशा उचित मूल्य पर अपनी फसलों को विक्रय करने की समस्या बनी रहती है। जनपद से उद्यान विभाग, आलू व्यापारी मनोहर सिंह चौहान व मै. सिद्धि विनायक एग्री प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 30 टन आलू मलेशिया को कार्यालय कृषि उत्पादन मंडी समिति सादाबाद से निर्यात किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फसलों की मांग बाहर के बाजारों में अधिक रहती है और जिससे कि फसलों का उचित मूल्य प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया। जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने बताया कि कुफरी बहार वैराइटी का आलू 950 रुपये प्रति क्विंटल की दर से क्रय हुआ है। मलेशिया के लिए 30 टन आलू निर्यात किया गया है। इस अवसर पर एसडीएम सादाबाद विपिन कुमार शिवहरे, उपनिदेशक उद्यान अलीगढ, उप निदेशक कृषि, मण्डी सचिव, जिला कृषि अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन