फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People angry over the death of a bike rider blocked the road.

Hathras News: बाइक सवार की मौत से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Sat, 29 Nov 2025 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 29 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
People angry over the death of a bike rider blocked the road.
कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर के निकट बृहस्पतिवार की रात को डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार की सुबह इस मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सत्येंद्र कुमार (35) निवासी गांव इकबालपुर बृहस्पतिवार की रात गांव अगसौली से कंपनी का कार्य करके अपने घर बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान गांव नावली लालपुर के निकट डंपर ने उनकी बाइक को रौंद दिया था। हादसे में सत्येंद्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आक्रोशित परिजन और ग्रामीण कासगंज मार्ग पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। ये लोग डंपर और उसके चालक को पकड़ने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित परिजनों को समझाकर आधा घंटे बाद जाम खुलवाया। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही डंपर का पता लगा लिया जाएगा और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि आधा घंटे बाद जाम खुलवा दिया गया था। डंपर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed