फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   people angry on power crisis

Hathras News: बिजली संकट पर भड़के लोग, एसई दफ्तर किया हंगामा, 2- 3 घंटे मिल रही बिजली

Mon, 14 Aug 2023 08:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 08:13 PM IST
सार

शहर से लेकर गांव-देहात में हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीना-मुहाल कर रखा है। अधिकारियों के मुताबिक शहरी क्षेत्र को 24 घंटे जबकि, ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति मुहैया कराई जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत देखी जाए तो शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालत ज्यादा खराब है। मात्र दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है।

विज्ञापन
people angry on power crisis
जेई की शिकायत करने पर जेई से पूछताछ करते एसई - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में बिजली संकट की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। सोमवार को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के पांच गांवों के प्रधान व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मथुरा रोड ओढ़पुरा स्थित अधीक्षण अभियंता (एसई) कार्यालय पहुंच गए। वहां इन लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। एसई को प्रार्थना पत्र देकर शेड्यूल के अनुसार 18 घंटे विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने की मांग की। 

विज्ञापन


शहर से लेकर गांव-देहात में हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीना-मुहाल कर रखा है। अधिकारियों के मुताबिक शहरी क्षेत्र को 24 घंटे जबकि, ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति मुहैया कराई जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत देखी जाए तो शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालत ज्यादा खराब है। मात्र दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। सोमवार को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रुद्रपुर, चिंतापुर, त्रिलोकपुर, नगला कठा व बेरगांव के प्रधान व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मथुरा रोड ओढ़पुरा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। वहां इन लोगों ने बिजली कटौती को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि पहले इन सभी गांवों को लाखनूं फीडर से बिजली मिलती थी। उस समय स्थिति ठीक थी, लेकिन जब से इन सभी गांवों को ऐंहन फीडर से जोड़ा गया है, तब से ही बिजली संकट गहरा गया है। सबसे ज्यादा किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। फसलों के सिंचाई प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पांचों गांवों को फिर से लाखनूं फीडर से जोड़ने की मांग की। एसई एमपी सिंह ने आश्वासन दिया कि उनकी इस मांग पर अमल किया जाएगा और जल्द ही कोई समाधान किया जाएगा। इस मौके पर नवीन, पूर्व प्रधान गौरव प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, बबलू, बंटू, बनवारी लाल, चंद्रपाल सिंह, विष्णु, प्रेमपाल सिंह, रामरतन सिंह, विक्रम सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज कुमार आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

पहले गांव में बिजली काफी अच्छी आती थी, लेकिन अब 24 घंटे में मुश्किल से दो से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। इस कारण सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। -जितेंद्र, रुद्रपुर


बिजली संकट ने हाल बेहाल कर रखा है। पूरे दिन और पूरी रात बिजली के दर्शन नहीं हो रहे हैं। फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। बाजरा और धान की फसल सूखती जा रही है। -विक्रम सिंह, ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed