फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Peetha's Factory Siege at Sasani

सासनी में पेठे की फैक्ट्री सीज

Tue, 01 May 2018 11:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Tue, 01 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Peetha's Factory Siege at Sasani
पेठा फैक्टरी - फोटो : Amar Ujala
प्रभारी मंत्री से की गई शिकायत के बाद प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सासनी में एक पेठा और एक सोडा फैक्ट्री पर छापा मारा। कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर टीम ने पेठा बनाने वाली फैक्ट्री को सीज करा दिया, जबकि सोडा निर्माता कंपनी पर मालिकान के मौजूद नहीं होने के कारण कुल 1,200 बोरे कच्चा माल वहां मौजूद चौकीदार को लिखित रूप से सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री के निर्देश पर डीएम ने एसडीएम सदर अरुण कुमार, एसडीएम सिकंदराराऊ ज्योत्सना बंधु, क्षेत्रीय प्रदूषण विभाग के अवर अभियंता दीपक मेहरा, वैज्ञानिक सहायक वीडी शर्मा को तुरंत जांच करने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पेठा बनाने वाली फैक्ट्री में केमिकलयुक्त पानी नाले में फेंका जा रहा था। अवैध रूप से इस फैक्ट्री का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन


जब वहां मौजूद लोगों से फैक्ट्री संचालन से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई वैध प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाए। इस फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है। इसके बाद टीम सोडा बनाने वाली फैक्ट्री पर पहुंची। यहां कोई सक्षम व्यक्ति नहीं मिला। फैक्ट्री बंद थी। फैक्ट्री पर चौकीदार मौजूद था। यहां सोडा बनाने के कच्चे माल के 1200 बोरे मिले, जिन्हें वहां मौजूद चौकीदार की लिखित सुपुर्दगी में दिया गया। लिखित निर्देशों में साफ कहा गया है कि जब तक अग्रिम आदेश नहीं हों, तब तक इस माल को खोला नहीं जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed