फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   pay electric bill, get relaxation in interest

ओटीएस : बिजली बिल जमा कराओ, ब्याज में छूट पाओ

Tue, 02 Mar 2021 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
pay electric bill, get relaxation in interest
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के हजारों बकायेदारों को मार्च माह में बकाया जमा करने पर ब्याज में छूट मिलेगी। बिजली विभाग द्वारा नलकूप व घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस का क्रियान्वयन किया है। पंद्रह मार्च तक बकाया की तीस प्रतिशत राशि जमा कर पंजीकरण होगा। 31 मार्च तक पूरा बकाया जमा करना होगा। तभी उन्हें ओटीएस का लाभ मिल पाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिले में 64 बिजलीघरों के जरिए करीब सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इन उपभोक्ताओं में से अधिकांश उपभोक्ताओं ने सालों से बिजली बिल जमा नहीं किया है। इस कारण विभाग का अच्छा खासा बकाया पड़ा हुआ है। अब एकमुश्त समाधान योजना का क्रियान्वयन होने के बाद बिजली महकमे के अधिकारी बकाया आने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता 31 जनवरी तक के बकाया की तीस प्रतिशत राशि जमा कर एसडीओ कार्यालय, एक्सईएन कार्यालय, सीएससी, ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। इस मामले में अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि यह योजना शहरी व ग्रामीण दोनों उपभोक्ताओं के लिए है। उपभोक्ता पंद्रह मार्च तक पंजीकरण करा कर बकाया जमा कर दें। ताकि उन्हें ब्याज माफी का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed