{"_id":"64ee3e0a1e245142df0104a4","slug":"patients-suffering-due-to-power-failure-in-the-hospital-hathras-news-c-56-1-sknl1012-4052-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अस्पताल में बिजली गुल होने से मरीज हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अस्पताल में बिजली गुल होने से मरीज हुए बेहाल
Wed, 30 Aug 2023 12:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की कैंटीन में सोमवार-मंगलवार की रात को शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगभग डेढ़ घंटे तक अस्पताल में एक्स-रे, सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड सेवा ठप रही। इस कारण मरीजों को इन जांचों के लिए इंतजार करना पड़ा। बिना बिजली के वार्डाें में भर्ती मरीज और उनके तीमारदारों का भी हाल बेहाल हो गया।
बागला जिला अस्पताल परिसर में प्रेरणा कैंटीन है। सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि में कैंटीन के बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे अस्पताल की केबल में फॉल्ट हो गया और बिजली गुल हो गई। जब सुबह अस्पताल खुला तो अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई। बिजली गुल रहने से सीटी स्कैन, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह ठप रहीं।
ओपीडी में भी इसका असर देखने को मिला। जांच नहीं होने से यहां आए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में काफी देर तक मरीज परेशान रहे। हालांकि, साढ़े 10 बजे लाइन में हुए फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को बहाल कर लिया गया। तब कहीं जाकर जांच सेवाएं सुचारु हो सकीं।
विज्ञापन
एक्स-रे कराने आए हुए हैं, लेकिन यहां आकर पता चला कि बिजली नहीं आ रही है। इस वजह से एक्स-रे नहीं हो रहे हैं। लाइन आने पर एक्स-रे होंगे।
-पुनीत, तीमारदार
अस्पताल में सुबह से बिजली नहीं है। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों से जब इस बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया लाइन में फॉल्ट है।
-मुन्ना, तीमारदार
लाइन में फॉल्ट होने से सुबह कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही थी। बिजली गुल रहने से एक्स-रे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड सेवाएं प्रभावित रहीं। फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को बहाल कर लिया गया और सभी स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कर ली गईं।
-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल।