फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Patel was run on the ideals of Indira-resolution

इंदिरा-पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Mon, 31 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 31 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Patel was run on the ideals of Indira-resolution
कांग्रेस जिला कार्यालय पर पटेल, गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बैनीगंज स्थित जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस और पूर्व गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती सादगी से मनाई गई। वक्ताओं ने इंदिरा और पटेल की पद चिह्नों पर चलकर देश को अखंड बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, पं. ब्रह्मदेव शर्मा, अशोक गुप्ता, योगेश कुमार ओके, अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, छीतरमल शर्मा, रतन सिंह दिवाकर, गोविंद चतुर्वेदी, संजय खान, योगेश गुप्ता, अमित सेंगर, मुकेश कुमार, रोहित सेंगर, संजू तौमर आदि मौजूद थे। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा रवि कुंज स्थित इंदिरा गांधी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस और लौह पुरुष सरदार बल्लभाई पटले की जयंती एक दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने गांधी की प्रतिमा व पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने इंदिरा और पटेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पं. ब्रह्मदेव शर्मा, एनपी पिप्पल, आरके राजू, मुन्ना लाल शर्मा, छीतर मल शर्मा, पन्ना लाल, डॉ. रमन गुप्ता, कपिल नरूला, अनुज संत, राकेश जैसवाल, राम ब्रज एडवोकेट, संतोष उपाध्याय, सुनील शर्मा, संजय कप्ता, भगवान शर्मा, रीना वाल्मीकि, सुनील जैसवाल, अविनाश पचौरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा गांधी सेवा संस्थान द्वारा आयरन लेडी इंदिरा गांधी बलिदान दिवस और बल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। संस्थान के संस्थापक डॉ. मुकेश चंद्रा, रिषी कुमार, शशांक पचौरी, जगन शर्मा, रघुवीर प्रसाद, निशांत उपाध्याय, राजपाल सिंह पुनिया, मोहन लाल चौधरी, पवन एडवोकेट, सोनू खान, राकेश गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए। 

भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई हाथरस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के संयुक्त संयोजकत्व में भाजपा कैंप कार्यालय पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार बल्लभ भाई पटेल के छवि चित्र पर माल्यार्पण करके की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरदार पटेल अगर देश के प्रधानमंत्री बनते तो शायद देश की तस्वीर ही आज कुछ और होती। इस दौरान मूलचंद वार्ष्णेय, राकेश शर्मा, अशोक कुमार गोला ने संगठन की जानकारी दी। इस मौके पर एसपीएस चौहान, भाष्कर सिंह सेंगर, आभिष ठाकुर, रामवीर सिंह माहौर, दिलीप चौधरी, मूलचंद कुशवाहा, शंकरलाल, रामवीर सिंह भैयाजी, प्रत्यूष पाठक, गौरवकांत शर्मा, मुकेश सौरी, रमेश राजपूत आदि थे।

विकास भवन के सभागार में देश के पूर्व गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। शुभारंभ परियोजना निदेशक एवं प्रभारी सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला ने विधिवत रूप से दोनों महापुरुषों के छवि चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए किया।


इस मौके पर विकास भवन के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी जीडी अग्रवाल, नाजिर जितेंद्र कुमार वर्मा, डीडीओ डॉ. मंजू श्रीवास्तव, रवेंद सिंह यादव, टीकाराम, सहायक लेखाधिकारी हरपाल सिंह, एक्सीएन आरईडी विजय कुमार दोहरे, डीपीआरओ जगदीश राम गौतम, संख्या अधिकारी दिनेश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश, स्टेनों सीडीओ इंद्रमोहन गौड़, जिला को-ऑर्डिनेटर सोशल ऑडिट, भगवती प्रसाद, गणेश दीक्षित, वरुण सिंह, लेखाकार दयाराम सिंह, पवन मिश्रा, मनोज सारस्वत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed