फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Passengers will have to wait for coach display

Hathras News: कोच डिस्प्ले के लिए यात्रियों को कराना होगा इंतजार, यह है वजह

Sat, 19 Aug 2023 12:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 19 Aug 2023 12:11 AM IST
सार

अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत हाथरस सिटी स्टेशन का कायाकल्प किया जाना है। इसमें प्लेटफार्म नंबर एक पर कुछ बदलाव किए जाने हैं। इस कारण लेकर अब कोच डिस्प्ले लगाए जाने का काम लटक गया है।

विज्ञापन
Passengers will have to wait for coach display
सिटी स्टेशन का प्लेटफार्म संख्या एक, जहां लगाए जाने हैं कोच डिस्प्ले - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर लगाए जाने वाले कोच डिस्प्ले का काम अब लटक गया है। यात्रियों को कोच डिस्प्ले की सुविधा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत प्लेटफार्म पर कुछ परिवर्तन किए जाने के कारण फिलहाल कोच डिस्प्ले लगाया जाना मुमकिन नहीं है।

विज्ञापन


अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत हाथरस सिटी स्टेशन का कायाकल्प किया जाना है। इसमें प्लेटफार्म नंबर एक पर कुछ बदलाव किए जाने हैं। इस कारण लेकर अब कोच डिस्प्ले लगाए जाने का काम लटक गया है। कई साल से लगातार की जा रही मांग के बाद लगभग एक माह पूर्व कोच डिस्प्ले लगाए जाने के लिए गोरखपुर की टीम ने सर्वे किया था।
विज्ञापन


अब स्टेशन पर छह करोड़ से अधिक रुपयों से किए जाने वाले कायाकल्प में प्लेटफार्म नंबर एक पर कुछ बदलाव किया जाना शामिल हुआ है। ऐसे में जब तक प्लेटफॉर्म पर बदलाव का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक यहां डिस्प्ले लगाया जाना मुमकिन नहीं है। यहां अहम है कि सिटी स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक साप्ताहिक व त्रैसाप्ताहिक ट्रेनों का ठहराव है। इन सभी ट्रेनों का मात्र दो मिनट का ठहराव है। यात्रियों द्वारा अपने कोच की तलाश करने में बड़ा समय व्यर्थ होता है, जो यात्रियों के लिए दिक्कत पैदा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed