{"_id":"65089c1f1b29656707079ed4","slug":"passengers-troubled-by-the-block-of-railway-track-repair-hathras-news-c-56-1-mrt1060-4925-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेलवे ट्रेक की मरम्मत के ब्लॉक से परेशान यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेलवे ट्रेक की मरम्मत के ब्लॉक से परेशान यात्री
Tue, 19 Sep 2023 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन की एक नंबर लाइन पर पिछले कई दिन से मरम्मत का काम चल रहा है। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। रेलवे ट्रैक पर कॉशन लगाए जाने के कारण अंत समय तक प्लेटफार्म का निर्धारण न होने के चलते यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
सामान्य तौर पर हाथरस सहित किसी भी स्टेशन पर कर्ई घंटे पहले ही प्लेटफार्म का निर्धारण कर दिया जाता है, लेकिन हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर इस व्यवस्था में बड़ी दिक्कत सामने आ रही है। दरअसल स्टेशन की एक नम्बर लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके लिए टीम द्वार दिन में कई बार लम्बे समय के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है।
यहां अहम है कि ब्लॉक दिया जाना संचालन टीम पर निर्भर है, लेकिन ब्लॉक खत्म किया जाना ट्रैक पर काम करने वालों पर निर्भर है। ऐसे में अक्सर ही ट्रेन आने के अंत समय पर ब्लॉक क्लीयर किया जाता है। तब तक प्लेटफार्म की घोषणा किया जाना मुमकिन नहीं होता। ऐसे में यात्री ट्रेन आगमन के अंत समय तक प्लेटफार्म के बदले जाने के डर से जूझते हैं। अंत समय पर प्लेटफार्म निर्धारण किया जाना यात्रियों के लिए दिक्कत बन गया है। माना जा रहा है कि अभी कुछ और दिन यात्रियों को इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।