फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Passenger train going to Mathura reached Sonai only, passengers remained worried

Hathras News: सोनई तक ही गई मथुरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, यात्री रहे परेशान

Wed, 27 Dec 2023 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 27 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Passenger train going to Mathura reached Sonai only, passengers remained worried
आं​शिक रूप से रद्द हुई मथुरा जंक्शन तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन। संवाद - फोटो : Samvad
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर चलने वाली एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन मथुरा में शुरू होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण प्रभावित रही। इस ट्रेन का संचालन कासगंज से मथुरा छावनी की जगह सिर्फ सोनई स्टेशन तक किया गया। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मजबूरी में यात्रियों को रोडवेज बसों और डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन





हाथरस सिटी स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे मथुरा के लिए जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया। वहीं रात नौ बजे चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का भी संचालन सोनई स्टेशन से किया गया। ऐसे में यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बड़ी संख्या में ट्रेन का प्रयोग करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। कई यात्रियों को ट्रेनों की जगह रोडवेज बसों के साथ अन्य प्रकार के वाहनों का सहारा लिया गया।
विज्ञापन








हाथरस डिपो ने मथुरा के लिए चलाईं तीन अतिरिक्त बसें

हाथरस सिटी स्टेशन से दोपहर के समय मथुरा को जाने वाली ट्रेन के आंशिक रूप से रद्द होने से रोडवेज के हाथरस डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया। हालांकि बसों से यात्रा करने में यात्रियों पर आर्थिक बोझ तो ज्यादा पड़ा, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने की बाधा जरूर दूर हो गई। रोडवेज ने इन बसों का संचालन दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच किया गया, ताकि यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन







आज मथुरा जाने के लिए कुछ लोगों को छोड़ने आया था, लेकिन आज मथुरा वाली ट्रेन सोनई तक ही जा रही है, इसलिए यात्रा रद्द करनी पड़ी। रेलवे को चाहिए कि ट्रेनों के निरस्तीकरण का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराना चाहिए।

-दिनेश कुमार निवासी हसायन







आज मथुरा जाने वाली ट्रेन में काफी कम यात्री थे। मथुरा तक ट्रेन का संचालन न होने से दिक्कत का सामना करना पड़ा है। काफी यात्री भी ट्रेन के रद्द होने से परेशान हुए हैं। अब तालाब चौराहे से बस व अन्य वाहनों से यात्रा की है।
-अजय कुमार, निवासी गढ़ी तमना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed