{"_id":"5f04c5b88ebc3e42bd4da3a5","slug":"parents-said-how-can-we-manage-phone-for-child-for-online-classes-hathras-news-ali238076676","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन क्लास के लिए सभी बच्चों के लिए कैसे करें फोन की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन क्लास के लिए सभी बच्चों के लिए कैसे करें फोन की व्यवस्था
विज्ञापन
अभिभावकों के साथ बैठक लेतीं प्रधानाचार्य।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में डीआईओएस के निर्देश पर शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक हुई। इसमें ऑनलाइन क्लास को लेकर चर्चा हुई। बैठक में काफी अभिभावकों का कहना था कि उनके पास फोन नहीं है तो काफी अभिभावकों का यह भी कहना था कि जब उनके यहां पढ़ने वाले बच्चे दो या तीन हों तो ऐसे में वह सबसे लिए फोन की व्यवस्था कैसे करें।
इससे पहले बैठक में प्रधानाचार्य ममता उपाध्याय द्वारा अभिभावकों का स्वागत किया गया एवं अभिभावकों को ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को ऑनलाइन क्लासेस से जुड़ने को कहा गया। अभिभावकों ने अपनी असमर्थता जाहिर की। काफी अभिभावकों ने कहा कि उनके पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन नहीं है। कुछ अभिभावकों का कहना था कि मोबाइल फोन एक होता है, लेकिन बच्चियां हमारी यदि तीन पढ़ रही हैं तो सभी के लिए फोन की कैसे व्यवस्था कर सकते हैं। अभिभावकों का कहना था कि जब भी घर से बाहर काम पर जाते हैं तो फोन ले जाते हैं, तो उनकी बच्चियां अध्ययन करने से वंचित रह जाती हैं। अभिभावकों से घर में टीवी की उपलब्धता के बारे में बातचीत की गई तथा उन्हें बताया गया कि हमारी सरकार द्वारा स्वयंप्रभा चैनल के माध्यम से भी छात्राओं एवं छात्रों की पढ़ाई का प्रयास किया जा रहा है। अभिभावकों को कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए बहुत सारी बातें बताई गईं। मोनिका एवं कुमुद शर्मा द्वारा अभिभावकों को छात्रवृत्ति के लिए किन-किन कागजात की आवश्यकता होगी, उसके बारे में बताया गया।