फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Panic among the people of Diwakar community, the houses written on the houses are for sale...

Hathras News: दिवाकर समाज के लोगों में दहशत, घरों पर लिखा मकान बिकाऊ है...

Wed, 09 Aug 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 09 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Panic among the people of Diwakar community, the houses written on the houses are for sale...
गांव गदाई में दिवाकर समाज के घर के आगे लिखा घर बिकाऊ है। संवाद - फोटो : samvad
गांव गदाई में सोमवार को कांवड़ में लाया गया गंगाजल चढ़ाने को लेकर हुए विवाद के बाद दिवाकर समाज के लोगों में दहशत है। इसे लेकर समाज के लोगों ने मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव में पंचायत की। पंचायत में निर्णय लिया गया कि अब घरों को बेचकर गांव से पलायन करना ही एकमात्र रास्ता है। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में अपने-अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है, लिख दिया है।
विज्ञापन




गांव गदाई निवासी दिवाकर समाज के लोगों का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोग आए-दिन उनके साथ मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। सोमवार को हुई घटना के बाद से ही समाज के सभी परिवार दहशत में हैं। समाज के लोगों ने अपनी बिरादरी के सभी लोगों को एकत्रित कर मंगलवार को गांव में पंचायत की। निर्णय लिया गया कि दबंग आए-दिन मारपीट करते हैं, लेकिन पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि अब अपने घरों को बेचकर गांव से पलायन करने में ही उनकी भलाई है। इन लोगों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में मंदिर पर पूजा कराने के बाद से ही आरोपी पक्ष के लोग समाज के लोगों को घरों में बंद कर जिंदा जलाने व रास्ते किनारे रहने वाले लोगों को वाहनों से कुचलने की धमकी दे रहे हैं। इन धमकियों से समाज के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





मंदिर की दीवार से सटकर बनी है पुलिस चौकी

गांव गदाई में शिव मंदिर के पास में ही पुलिस चौकी बनी है। यहां पुलिस पिकेट भी कभी-कभी तैनात रहती है। सोमवार को जिस समय गांव में यह घटना हुई, उस समय गांव में बनी इस पुलिस चौकी पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। मंदिर पर जलाभिषेक करने को लेकर दोनों पक्षों के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। हैरानी की बात यह है कि हालात पूरी तरह बिगड़ने के बाद पुलिस गांव में पहुंची।





मजदूरी के पैसे मांगने पर भी पिटाई का आरोप
दिवाकर समाज के लोगों का आरोप है कि मंदिर पर पूजा करने से रोकने वाले लोग काफी समय से ही उनके समाज के लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। यह लोग गांव में मजदूरी कराने के लिए समाज के लोगों को जबरन ले जाते हैं। आरोप है कि जब इनसे मजदूरी के पैसे मांगे जाते हैं तो यह लोग मारपीट कर देते हैं। कई बार पुलिस से शिकायत होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई इनके खिलाफ नहीं की है, जिससे इनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed