फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pandit Natharam's drama came alive again on his birth anniversary

Hathras News: जयंती पर फिर जीवंत हुआ पं.नथाराम का स्वांग

Wed, 15 Jan 2025 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 15 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Pandit Natharam's drama came alive again on his birth anniversary
स्वांग सम्राट पं. नथाराम गौड़ की जयंती पर स्वांग प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : Samvad
लोक नाट्य विधा नौटंकी के प्रेरणास्रोत व हाथरसी स्वांग विधा के पुरोधा पं. नथाराम गौड़ की 151वीं जयंती मंगलवार को अलीगढ़ रोड स्थित श्याम प्रेस परिसर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्वांग विधा के क्षेत्र में पं. नथाराम की उपलब्धियों को याद किया गया। कलाकारों ने अंधी दुल्हन स्वांग का मंचन किया गया।
विज्ञापन




यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति केंद्र मथुरा, पं. नथाराम गौड़ लोक साहित्य शोध संस्थान और ब्रज संस्कृति केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। अध्यक्षता उपराष्ट्रपति के प्रमुख विधि सलाहकार जितेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन




उन्होंने पं. नथाराम को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग उठाई। मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता डॉ. राजीव द्विवेदी, विशिष्टतम अतिथि के रूप में डॉ. अष्टभुजा मिश्रा, डॉ. मुकेश वर्मा सोनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर, चंद्रप्रताप सिकरवार, डॉ. बीके चंद्रसखी मंचासीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





शुभारंभ सुप्रसिद्ध भागवताचार्य स्वामी दामोदर शर्मा ने खाटू श्याम की वंदना से किया। संस्था के पदाधिकारी आशीष गौड़, उपनीत गौड़, राहुल गौड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में पं. नथाराम गौड़ के प्रपौत्र कार्तिक गौड़ ने अपने परदादा नथाराम गौड़ के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।



प्रपौत्र स्वास्तिक गौड़ ने संस्थान के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। याशिका गौड़ ने नथाराम गौड़ के स्वप्न को साकार करने का आह्वान किया। संचालन संगीताचार्य डॉ. खेमचंद यदुवंशी शास्त्री ने किया। संस्थान के कोषाध्यक्ष राहुल गौड़ ने आभार जताया।






कलाकारों ने किया स्वांग का मंचन

पं. नथाराम गौड़ अंतरराष्ट्रीय रंगमंडल के तत्वावधान में डॉ. खेमचंद यदुवंशी के निर्देशन में उनके द्वारा प्रशिक्षित कलाकारों ने पं. नाथराम गौड़ कृत स्वांग अंधी दुल्हन का भावपूर्ण मंचन किया। इसमें ऋतुराज यदुवंशी, धर्मपाल सिंह, मास्टर सलीम खान, अशोक कुमार नागर, चौधरी रुस्तम सिंह, महाराज सिंह तोमर, मास्टर सलीम खान, अशोक कुमार नागर, चंद्रपाल, किशन सिंह, धर्मपाल सिंह, रमेशचंद्र, बाबूलाल शर्मा, ठाकुर पूरन सिंह, अशोक कुमार नीलेश, ऋषभ वार्ष्णेय राजग, रेखा उपाध्याय, करिश्मा उपाध्याय आदि ने अभिनय किया। मंच प्रबंधन पं. हरिमोहन पाठक का रहा।







इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर माधव सिंघल, सौरभ सिंघल, सौरभ सिंह हींग वाले, बाबा देवी सिंह निडर, श्यामबाबू चिंतन, राघवेंद्र सिंह, कवि प्रदीप पंडित, डॉ. अमरेंद्र श्रीवास्तव, नेत्रपाल सिंह, डॉ. राजबहादुर सिंह आदि अनेक लोग मौजूद थे।






इनकोे मिला पं. नथाराम गौड़ इंटरनेशनल लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड
-लोक नाट्य विशेषज्ञ डॉ. आनंद गिरि मायालु।

-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ख्यातिलब्ध कानून विशेषज्ञ जितेंद्र सिंह।

-सुप्रसिद्ध साहित्यकार व नाट्य विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र मिलन आगरा।

-सुप्रसिद्ध सांगीत लेखक ओमप्रकाश कुशवाहा मथुरा।

-सुप्रसिद्ध लोक गायक अशोक कुमार नागर रमनपुर हाथरस।

-समाजसेवी अशोक कुमार गुप्ता टाउनशिप मथुरा।

-पं. नथाराम गौड़ सांगीत कौशल किशोर सम्मान- 2025 से लोक गायक नवाब अल्ता राजा मथुरा व लोक गायिका शिखा पाठक मथुरा को किया सम्मानित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed