{"_id":"631f8dbda47805304e303efa","slug":"panchayat-secretaries-demonstrated-allegations-of-recovery-on-dc-hathras-news-ali3002341108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिवों ने किया प्रदर्शन, डीसी पर लगाए वसूली के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सचिवों ने किया प्रदर्शन, डीसी पर लगाए वसूली के आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले भर के ग्राम पंचायत सचिवों, एडीओ पंचायत, एडीओ आईएसबी ने विभिन्न मांगों व कर्मचारियों के उत्पीड़न को लेकर विकास भवन परिसर में सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। हालांकि, सीडीओ के आश्वासन पर पंचायत सचिवों ने धरना समाप्त किया।
पंचायत सचिवों का कहना है कि डीसी ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के भुगतान पर छह फीसदी मांगते हैं। नहीं देने पर सचिवों को आईडी पासवर्ड नहीं दिए गए हैं। शासनादेश के अनुसार तीन साल से एक ही पटल पर कार्यरत लिपिकों का स्थानांतरण नहीं किया गया है, जबकि ग्राम पंचायत सचिवों, एडीओ पंचायत व एडीओ आईएसबी का स्थानांतरण किया गया है।
पदाधिकारियों ने मांग की है कि डीपीआरओ मुख्यालय पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत नियुक्त डीसी को ब्लॉक स्तर पर स्वच्छ शौचालय एवं एसएलडब्ल्यूएम की तकनीकी सलाह निर्माण के लिए तैनात किया जाए। सीडीओ ने एक सप्ताह में समस्याओं के निस्तारण कर मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सीडीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। इस मौके पर एडीओ पंचायत केके गौतम, दिनेश सिंघल, फूल सिंह, प्रकाश चंद्र, कुलदीप, राम किशन बाबा, विश्वमित्र, ईश्वर चंद, निहारिका, पूजा, अमरीश अग्रवाल, देवेंद्र गौतम, रीता सिंह, उमलेश यादव आदि थे।