फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   panchayat ghar construction start in pipramai panchayat

पिपरामई में पंचायतघर का निर्माण कार्य शुरू

Tue, 01 Sep 2020 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
panchayat ghar construction start in pipramai panchayat
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद की ग्राम पंचायत पिपरामई में मंगलवार को पंचायतघर के निर्माण कार्य के लिए नींव की खुदाई शुरू कर दी गई। मौके पर पहुंची खंड विकास कार्यालय की टीम ने भी कार्य की प्रगति देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रभारी एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम ने बताया कि ऐसी प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायतघर का निर्माण किया जाना है, जिनमें पंचायतघर नहीं है। यह कार्य प्राथमिकता के तौर पर किया जाना है। लिहाजा सादाबाद ब्लाक की ऐसी पंचायतों में पंचायतघरों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। गुणवत्तापूर्ण तरीके से यह कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य राज्यवित्त से किया जा रहा है। सादाबाद की ग्राम पंचायत मंस्या, मिढावली, छावा, भुर्रका सहित पांच पंचायतों में कार्य प्रगति पर है। जेई गवेंद्र सिंह और टीए कुलदीप गौतम द्वारा नक्शे के हिसाब से पंचायतघर निर्माण का ले आउट किया गया। पंचायतघर निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल था। मौके पर प्रधान उदयवीर सिंह, सचिव रामकिशन बाबा, ऋषि शर्मा, ठेकेदार संजय चौधरी, हाकिम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed