{"_id":"603d3ba28ebc3e8ca1058b33","slug":"panchayat-election-reservation-chart-will-published-yesterday-hathras-news-ali2575598124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चस्पा होगी पंचायत आरक्षण की अनंतिम सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चस्पा होगी पंचायत आरक्षण की अनंतिम सूची
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। तहसील, ब्लॉक और जिला स्तर पर आज यानी मंगलवार को प्रस्तावित आरक्षण की सूची को चस्पा किया जाएगा। इसके बाद सीटों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। चुनावी मैदान में उतरने वाले दिग्गज सूची जानने के लिए उत्सुक नजर आए। सूची चस्पा के बाद फाइनल सूची जारी करने से आपत्तियां ली जाएंगी। इन आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
शासन स्तर से पंचायत चुनावों की घोषणा किए जाने के साथ ही ग्राम प्रधानी से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी का दौर शुरू हो गया। गांवों में प्रधान प्रत्याशी को लेकर अटकलें भी शुरू हो गई। अब दावेदारों को आरक्षण सूची के चस्पा होने का इंतजार है। यह इंतजार मंगलवार यानी आज खत्म हो जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से ग्राम प्रधान, बीडीसी पद के आरक्षण सहित अन्य पदों के आरक्षण निर्धारण कर लिए गए हैं। इस सूची को जिला, ब्लॉक व तहसील स्तर पर चस्पा कर दिया जाएगा। डीएम के हस्ताक्षर के साथ ही अनंतिम सूची को चस्पा करने की कार्रवाई की जाएगी। अनंतिम सूची पर आपत्ति लेने के बाद आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।