फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Panchayat by election preparations started sought details of vacant posts

Hathras News: पंचायत उपचुनाव की तैयारियां शुरू, खाली पदों का मांगा ब्योरा

Sun, 08 Jan 2023 08:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 08:06 PM IST
सार

हाथरस में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों में सदस्य और प्रधान के रिक्त पदों का विवरण मांगा गया है। शासन के निर्देश पर पंचायतराज विभाग की ओर से क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और विकास खंडों से रिक्त पदों का विवरण निर्धारित प्रारूप में मांगा गया है। 

विज्ञापन
Panchayat by election preparations started sought details of vacant posts
उप चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन की ओर से हाथरस जिले में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों में सदस्य और प्रधान के रिक्त पदों का विवरण मांगा गया है। इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की घोषणा होने की अटकलें लगने लगी हैं। शासन के निर्देश पर पंचायतराज विभाग की ओर से क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और विकास खंडों से रिक्त पदों का विवरण निर्धारित प्रारूप में मांगा गया है। 

विज्ञापन


जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों की सूचना निर्धारित प्रारूप में मांगा गया है। इसमें पंचायत को रिक्त पद की अवधि, पद रिक्त होने की वजह सहित पूरा ब्योरा मांगा गया है। सभी त्रिस्तरीय पंचायतों का ब्योरा मिलने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद इन पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


डीपीआरओ सुबोध जोशी ने बताया कि शासन के निर्देश पर निर्धारित प्रारूप को ब्लॉक व जिला पंचायत में भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही शासन को उपलब्ध करा दी जाएंगी, जिससे रिक्त पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed