{"_id":"67ab987abd23dacd780b8153","slug":"panchayat-by-election-for-pradhan-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उप चुनाव: गांव थरौरा में 19 फरवरी को होगा प्रधान पद के लिए वोटिंग, छह प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उप चुनाव: गांव थरौरा में 19 फरवरी को होगा प्रधान पद के लिए वोटिंग, छह प्रत्याशी मैदान में
Wed, 12 Feb 2025 12:05 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:05 AM IST
सार
अरविंद कुमार को अनाज ओसता किसान, आशीष को इमली, धर्मेंद्र सिंह को कन्नी, नरेंद्र सिंह को कार, नीरज कुमार को किताब, मालती यादव को कैमरा चुनाव चिन्ह प्रदान किए गए।
विज्ञापन
पंचायत उप चुनाव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सहपऊ क्षेत्र की ग्राम पंचायत थरौरा में प्रधान पद का उपचुनाव 19 फरवरी को होगा। 11 फरवरी को देर शाम ब्लॉक सभागार में आरओ एसडीएम संजय कुमार एवं एआरओ जेई राज कुमार ने प्रधान पद के लिए खड़े छह प्रत्याशियों को वर्णमाला के अनुसार चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे।
विज्ञापन
एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने पर कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से अरविंद कुमार को अनाज ओसता किसान, आशीष को इमली, धर्मेंद्र सिंह को कन्नी, नरेंद्र सिंह को कार, नीरज कुमार को किताब, मालती यादव को कैमरा चुनाव चिन्ह प्रदान किए गए। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि सभी प्रत्याशियों एवं उनके प्रस्तावकों के सामने ही चुनाव चिन्ह दिए गए हैं।
विज्ञापन