{"_id":"60e3508d8ebc3eff1c7cc2a9","slug":"painter-hathrasi-received-golden-in-yemen-and-best-social-worker-award-in-malaysia-sadabad-news-ali2673623138","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकार हाथरसी को यमन में गोल्डन व मलेशिया में बेस्ट सोशल वर्कर अवार्ड मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकार हाथरसी को यमन में गोल्डन व मलेशिया में बेस्ट सोशल वर्कर अवार्ड मिले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
चित्रकार हाथरसी को यमन ने गोल्डन अवॉर्ड 2021 एवं मलेशिया ने बेस्ट सोशल वर्कर अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया है। चित्रकार हाथरसी द्वारा सृजित परिणाम तंबाकू, कर्मचक्र, मीजल्स रुबेला, नेकी की दीवार, आधुनिक दुर्गा, स्वच्छ भारत, शहीद ए पुलवामा, जवान और किसान, मैं जीना चाहती हूं करबन नदी... हो या किसानों की दशा पर आधारित पेंटिंग कसूरवार कौन? इन सबने समाज में अपनी अनूठी छाप छोड़ी है।
सामाजिक अव्यवस्था का चित्रकार हाथरसी के फलक पर जगह पाना और समस्त बेबसी का कोरे कैनवास पर अस्तित्व में आकर अपने न्याय के लिए पुकारना, आम इंसान के प्रति उनकी सहानुभूति की ही उपज है। चित्रकार हाथरसी ने अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्ट सम्मान मिलने पर अंतरराष्ट्रीय शांति के राजदूत, महामहिम अब्दुल गनी याह्या अल-अब्रा यमन का हार्दिक आभार जताया है।
चित्रकार हाथरसी ने बताया कि उन्हें पेंटिंग के द्वारा समाज सेवा के लिए मलेशियन बोरनो एंबेसडर आर्गनाइजेशन मलेशिया के प्रतिनिधि प्रोफे. डॉ. गन चाई लीयोंग द्वारा बेस्ट सोशल वर्कर के खिताब से भी सम्मानित किया जा चुका है ।