{"_id":"5a5e40064f1c1b77268b4bea","slug":"padmavat-walked-into-the-theater-the-agitated-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनेमाघर में चली पद्मावत तो होगा उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनेमाघर में चली पद्मावत तो होगा उग्र आंदोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय क्षत्रिय महासेना व राष्ट्रवादी प्रताप सेना के बैनर तले शहर के माया व आनंद टाकीज पर फिल्म पद्मावत के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। दोनों सिनेमाघर संचालकों को 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावत को न चलाए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया।
राष्ट्रीय क्षत्रिय महासेना के युवा जिलाध्यक्ष रजत ठाकुर ने कहा कि फिल्म में सती माता पद्मावती के चरित्र को तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया है, उससे समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। राष्ट्रवादी प्रताप सेना जिला प्रभारी निशांत चौहान ने कहा कि फिल्म यदि रिलीज होती है तो क्षत्रिय समाज उग्र होकर सड़कों पर आंदोलन कर कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर देगा। क्षत्रिय समाज मान सम्मान के लिए जब-जब उग्र हुआ है तब महासंग्राम ही हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समाज अब विरोध नहीं विद्रोह के रूप में प्रदर्शन करेगा।
फिल्म रिलीज होती है तो करो या मरो की स्थिति में किसी हद तक जा सकते हैं। समाज इतना भी कमजोर नहीं है कि हमारे इतिहास, स्वाभिमान से कोई बॉलीवुड का व्यक्ति छेड़छाड़ करे और हम मूक दर्शक बनकर उसे देखते रहें। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में रणजीत ठाकुर, गनी ठाकुर, आर्यन ठाकुर, रितु सिंह, सरजू राणा, रोम्मी ठाकुर, हरिओम ठाकुर, अमित पंवार, मनोज ठाकुर, राकेश सेंगर, आकाश ठाकुर सहित काफी युवा शामिल थे।
विज्ञापन
----