फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Paddy purchase not found at paddy purchasing centers

धान क्रय केंद्रों पर नहीं मिली धान खरीद

Wed, 09 Oct 2019 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase not found at paddy purchasing centers
क्रय केंद्रों पर नहीं होती मिली धान खरीद
विज्ञापन

डीएम ने किया मंडी समिति में बने क्रय केंद्रों का निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नवीन मंडी में धान क्रय के लिए बनाए गए केंद्रों का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने औचक निरीक्षण किया। केंद्रों पर धान की खरीद कराने के दिए निर्देश दिए। साथ ही मंडी परिसर में गंदगी मिलने पर सफाई कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने एफसीआई के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर सहायक तकनीकी द्वितीय श्रेणी के अधिकारी अनुभव सक्सेना उपस्थित मिले। उन्होंने क्रय केंद्र पर धान न आने के बारे में जानकारी ली, जिस पर तकनीकी अधिकारी ने बताया कि केंद्रों पर मोटे धान का क्रय किया जाना है। इसका सरकार द्वारा रुपए 1815 तथा ए ग्रेड के धान का रुपए 1835 निर्धारित किया गया है। मोटा धान अभी मार्केट में नहीं आ रहा है। इस समय पी-10 तथा 1509 वेरायटी का धान मंडी में बिक्री के लिए आ रहा है। जिसका मूल्य लगभग 2220 से 2400 के मध्य चल रहा है। डीएम ने कर्मचारी से नमी मापक यंत्र द्वारा धान की नमी मापने के निर्देश दिए। केंद्र पर बारदाना उपलब्ध न होने के बारे में जानकारी की गई।
विज्ञापन

तकनीकी अधिकारी द्वारा बताया गया कि बारदाना बराबर के कक्ष में रखा हुआ है। इस पर डीएम ने कुछ बारदाना क्रय केंद्र पर रखने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने वेट मशीन पर पांच किलो के बाट को रखकर वजन किया गया जो सही पाया गया। इसके पश्चात उन्होंने बिल बुक, निरीक्षण पंजिका तथा अन्य उपलब्ध सभी पंजिका का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात डीएम ने आरएफसी क्रय केंद्र का भी मुआयना किया। मंडी परिसर पर गंदगी अधिक अधिक होने पर उन्होंने खाद विपणन अधिकारी को तत्काल मंडी परिसर की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने खाद विपणन अधिकारी को पिछले वित्तीय वर्ष में जिन किसानों द्वारा केंद्रों पर धान की बिक्री की गई थी उनसे संपर्क करते हुए धान क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद विपणन अधिकारी को धान विक्रय करने वाले किसानों का पंजीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद विपणन अधिकारी को किसानों से संपर्क करते हुए तत्काल धान की खरीद प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed