फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   owner of the drug store accused of Physical harassment a nurse arrested

Hathras News: नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी दवा की दुकान का संचालक गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 24 Jul 2025 09:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 24 Jul 2025 09:35 PM IST
सार

आरोप है कि अस्पताल परिसर में संचालित एक दवा की दुकान के संचालक ने नर्स के साथ दुष्कर्म किया और उसके फोटो खींचकर व वीडियो बनाकर ब्लैक कर देह व्यापार कराया। पीड़िता ने एसपी को पत्र देकर शिकायत की थी। 
 

विज्ञापन
owner of the drug store accused of Physical harassment a nurse arrested
गिरफ्तार किया गया आरोपित कैमिस्ट संचालक युवक अनिल यादव - फोटो : पुलिस

विस्तार

हसायन कोतवाली क्षेत्र में निजी अस्पताल में कार्यरत रही नर्स के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दवा की दुकान के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ जिले की निवासी एक विवाहिता नर्स ने करीब सवा दो साल पहले एक निजी अस्प्ताल में स्टाफ नर्स के रूप में काम किया था। आरोप है कि अस्पताल परिसर में संचालित एक दवा की दुकान के संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके फोटो खींचकर व वीडियो बनाकर ब्लैक कर देह व्यापार कराया। पीड़िता ने एसपी को पत्र देकर शिकायत की थी। 
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पहले आरोपी दवा विक्रेता अनिल यादव, हॉस्पिटल संचालक सहित पांच नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने फॉरेसिंक टीम के सदस्यों के साथ निजी अस्पताल में पहुंचकर छानबीन की। अस्पताल भी तभी से बंद चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि वह 24 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह हमराहों के साथ पुरदिलनगर-हसायन मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे, तभी गांव बपंडई के निकट नहर पुल पर आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। बाकी नामजदों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed