{"_id":"645fa9f03eee096633067760","slug":"owaisi-s-party-candidate-defeated-bjp-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ओवैसी के पार्टी प्रत्याशी ने भाजपा को दी मात, एआईएमआईएम के मुशीर की जीत ने सबको चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ओवैसी के पार्टी प्रत्याशी ने भाजपा को दी मात, एआईएमआईएम के मुशीर की जीत ने सबको चौंकाया
Sat, 13 May 2023 08:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 13 May 2023 08:47 PM IST
सार
मुस्लिम मतों पर प्रबल दावेदारी जता रहे सपा प्रत्याशी फानूस इकराम के पति इकराम कुरैशी कौम के मतदाताओं का विश्वास जीतने में सफल नहीं हो सके। मुशीर ने दिलचस्प मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता को शिकस्त दी।
विज्ञापन
असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के मुशीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में काफी कश्मकश के बाद असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के मुशीर ने जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया। मुस्लिम मतों पर प्रबल दावेदारी जता रहे सपा प्रत्याशी फानूस इकराम के पति इकराम कुरैशी कौम के मतदाताओं का विश्वास जीतने में सफल नहीं हो सके। मुशीर ने दिलचस्प मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता को शिकस्त दी।
विज्ञापन
शाम चार बजे तक एआईएमआईएम और भाजपा प्रत्याशी के बीच कश्मकश चलती रही। इसके बाद मुशीर ने ढाई हजार वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली और जीत उनकी झोली में चली गई। मुशीर की जीत ने राजनीति के जानकारों को भी चौंका दिया है। जिस तरह मुशीर के पक्ष में मुस्लिम मतों का एकतरफा ध्रुवीकरण हुआ है, उसका अंदाजा शायद सपा प्रत्याशी को भी नहीं था। जिन मुस्लिम मतों के भरोसे सपा प्रत्याशी जीत का खम ठोक रही थीं, वह इस बार उनसे छिटक गए। भाजपा के पंकज गुप्ता की पराजय का मुख्य कारण हिंदू मतों में बिखराव रहा। भाजपा के हिंदू वोटों में बसपा के मनोज पंडित और निर्दलीय बबलू यादव ने अच्छी-खासी सेंध लगाई।
विज्ञापन
कई बार हुई नोंकझोंक, जमकर हंगामा
महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान कई बार सभासद पद के प्रत्याशियों के बीच कई बार नोकझोंक हुई। पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। तब यह लोग शांत हुए। मतदान केंद्र के बाहर पूरे दिन भीड़ लगी रही। लोग नारेबाजी करते तो पुलिस लाठियां चलाकर उन्हें खदेड़ देती। भीषण गर्मी के बावजूद भीड़ मतगणना केंद्र के बाहर जमी रही। भाजपाइयों ने मतपेटिका को लेकर गड़बड़ी की शिकायत को लेकर हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत करा दिया।
विज्ञापन
टेंट में नहीं थीं बैठने के लिए कुर्सियां
मतगणना स्थल पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। यहां बैठने के लिए अलग-अलग टेंट तो लगा दिए गए, लेकिन उनमें बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं थीं। मीडिया सेंटर कोने में बना दिया गया, जिसमें बैठने तो क्या, पीने के लिए पानी का भी इंतजाम नहीं था। तपती गर्मी में पूरे दिन लोग पानी के लिए परेशान रहे।