फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Overhead tank valve damaged, drinking water supply halted

Hathras News: ओवरहेड टैंक का बाल्व हुआ खराब, पेयजल आपूर्ति ठप

Fri, 20 Dec 2024 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 20 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Overhead tank valve damaged, drinking water supply halted
ग्राम पंचायत कुरसंडा के ओवरहेड टैंक का बाल्व खराब होने से सात गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीण फिलहाल आसपास लगे हैंडपंपों से पानी भरकर काम चला रहे हैं। अभी तक इस खराबी को दूर नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

जिन गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप हुई है, उनमें नगला सिधारी, नगला मोहन, नगला दयाल, नगला गिरधारी, नगला मान्धाता, गढ़ी आशा, नगला शीशम शामिल हैं। इन गांवों को फिलहाल पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि इस ओवरहेड टैंक का निर्माण वर्ष 2016 में ग्रामीणों को खारे पानी से मुक्ति दिलाए जाने के लिए कराया गया था। कुछ समय तक तो ओवरहेड टैंक से पानी बेहतर ढंग से मिला, लेकिन पिछले कुछ समय से इस टैंक से पेयजल की आपूर्ति सुचारू ढंग से नहीं हो पा रही। इस वजह से लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। खारे पानी की समस्या से भी उन्हें निजात नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत-
- पिछले करीब छह माह से ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। टंकी के खराब बाल्व को नहीं बदला जा रहा। इससे खारे पानी से भी निजात नहीं मिल पा रही।
-अतर सिंह, ग्रामीण।
पेयजल के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पांच-छह माह से ओवरहेड टैंक से पानी नहीं मिला है। शिकायत करने के बाद भी पेयजल आपूर्ति को सुचारू नहीं किया जा रहा।
-मंत्री, ग्रामीण।
----
- ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति न होने के संबंध में हमने ऑनलाइन शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक शिकायत का समाधान नहीं हुआ है। पानी के लिए बहुत परेशानी हो रही है।
-जगदीश, गढ़ी आशा
----
- सात में से तीन गांवों में अभी तक इस ओवरहेड टैंक से पेयजल पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। शेष सभी गांवों में पाइपलाइन है। पूरी तरह से ओवरहेड टेंक को उनके हैंडओवर नहीं किया गया है। ओवरहेड टैंक का एक बाल्व खराब है, जिसे एक दो दिन में बदलवा दिया जाएगा। कुछ जगहों पर अधिक ऊंचाई की वजह से पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

-रूपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधानपति, कुरसंडा।
- मुझे ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति न होेने के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, फिर भी समस्या की जानकारी की जाएगी और इसका समाधान कराया जाएगा। -सुरेश कुमार सिंह, बीडीओ, सादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed