फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Outrage over detention of Rahul and Akhilesh; 58 leaders placed under house arrest.

Hathras News: राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने पर गुस्सा, 58 नेता नजरबंद

Thu, 23 Jul 2026 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 23 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Outrage over detention of Rahul and Akhilesh; 58 leaders placed under house arrest.
दीवानी न्यायालय परिसर में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते अ​धिवक्ता। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद से कार्यकर्ता गुस्से में हैं। नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार रात सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले पुलिस ने जिले में कुल 58 नेताओं को नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में दोनों दलों के शीर्ष नेता विरोध प्रदर्शन में उतरे थे। उनको हिरासत में लिए जाने की जानकारी पर जिले के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए। इधर, पुलिस व इंटेलिजेंस पर पहले से ही अलर्ट था।
विज्ञापन

जैसे ही कार्यकर्ताओं के कूच करने की सुगबुगाहट शुरू हुई, पुलिस ने इनकी घेराबंदी शुरू कर दी। मंगलवार रात आगरा रोड पर कांग्रेसियों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर रात दिल्ली कूच कर रहे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय को पुलिस ने हनुमान चौकी पर रोक लिया और उन्हें नजरबंद कर दिया। इसके अलावा कांग्रेस नेता चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, शरद उपाध्याय नंदा, योगेश कुमार व अन्य प्रमुख नेताओं को भी बाहर निकलने से रोक दिया गया।
भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल सिंह बालियान को भी पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, सहपऊ से सपा नेता साकेत चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन के अलावा मानिकपुर के बॉबी यादव और सुल्तानपुर के नीरज को नजरबंद किया गया।
मुरसान में नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा को नजरबंद रखा गया। सासनी में सपा नेता वीरेंद्र कुशवाहा, सिकंदराराऊ में युवराज सिंह यादव और हसायन में समुंत सिंह को नजरबंद किया गया।

चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, चौकसी बढ़ी
विरोध प्रदर्शन और दिल्ली कूच को विफल करने के लिए जिले के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। सीओ स्वयं अपने-अपने क्षेत्रों के चौराहों पर पुलिस पिकेट के साथ मुस्तैद दिखाई दिए। तालाब चौराहा के नीचे सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे।


सपा व कांग्रेस समर्थित अधिवक्ताओं ने फूंका पुतला
जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार की दोपहर सपा व कांग्रेस समर्थित अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में लल्लनबाबू, ब्रजमोहन राही, योगेश कुमार ओके, वतन सिंह, आरपी सिंह, जगदीश प्रसाद आदि रहे।



कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया गया है। शांति व्यवस्था के लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया, जिससे आम लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed