फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Outrage against the killing of advocates

Hathras News: अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में दिखा आक्रोश, वकीलों ने की हड़ताल

Thu, 10 Aug 2023 07:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 10 Aug 2023 07:15 PM IST
सार

डिस्ट्रिक्ट बार के अधिवक्ताओं ने अलीगढ़ के युवा अधिवक्ता मूगीज समरीन की 9 अगस्त को एवं उससे पहले सुल्तानपुर के युवा अधिवक्ता आजाद की कुछ हमलावरों द्वारा दिनदहाड़े निर्मम तरीके से हत्या किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को पूरे प्रदेश में लागू किए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में जिला बार के अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। 

विज्ञापन
Outrage against the killing of advocates
विरोध प्रकट करते अधिवक्तागण - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दो अधिवक्ताओं की हत्या होने पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष अजय कुमार भारद्वाज की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


बार के अध्यक्ष अजय कुमार भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में दो अधिवक्ताओं की हत्या सरेआम हुई। जब अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं है, तब आम आदमी सुरक्षा की कैसे उम्मीद कर सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे जंगलराज आ गया है। प्रदेश में कार्यवाहक डीजीपी को हटाकर पूर्णकालिक डीजीपी होना चाहिए। 
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट बार के अधिवक्ताओं ने अलीगढ़ के युवा अधिवक्ता मूगीज समरीन की 9 अगस्त को एवं उससे पहले सुल्तानपुर के युवा अधिवक्ता आजाद की कुछ हमलावरों द्वारा दिनदहाड़े निर्मम तरीके से हत्या किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को पूरे प्रदेश में लागू किए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में जिला बार के अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आक्रोश व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता दिगंबर सिंह सिसौदिया, प्रमोद गुप्ता, बख़्शी विनय कौशिक, रामसेवक उपाध्याय, बालकृष्ण उपाध्याय, नवदीप पाठक, विनोद शर्मा उर्फ बंटी भैया, चंद्र मोहन शर्मा, दुर्वेश खान, मोहन पंडित, नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार पौरुष, परीक्षित सिंह सिसोदिया, गोविंद वशिष्ठ आदि मौजूद थे। 


इसी क्रम में दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव व सचिव डीडी शर्मा के नेतृत्व में सभी अधिवक्ताओं ने विरोध में हड़ताल रखी। इस मौके पर एडीएम मोइनुल इस्लाम को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विनोद गौतम, प्रभु लाल शर्मा, आशीष कौशिक, संदीप शर्मा, अखंड प्रताप सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed