{"_id":"6a95e09ed34ff98ab80fa903","slug":"organizations-national-president-placed-under-house-arrest-following-announcement-of-self-immolation-hathras-news-c-57-1-sali1014-103597-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आत्मदाह की घोषणा पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आत्मदाह की घोषणा पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरबंद
Tue, 01 Sep 2026 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
नजरबंद किए गए राष्ट्रीय हिंदू साम्राज्य संगठन के संस्थापक। संवाद
- फोटो : Samvad
राजकीय पशु चिकित्सालय में तैनात पशु चिकित्सक और डिप्टी सीवीओ पर कथित अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय हिंदू साम्राज्य संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनमोल गुप्ता ने डीएम से शिकायत करने और समाधान न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया।
अनमोल गुप्ता ने बताया कि 29 अगस्त को नगला रति में एक निराश्रित गोवंश के बीमार होने की सूचना मिली थी। उन्होंने राजकीय पशु चिकित्सालय में तैनात डॉ. पीयूष कुमार सिंह कुशवाहा को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने डिप्टी सीवीओ सिकंदराराऊ डॉ. कैलाशचंद्र लोधी से फोन पर संपर्क किया।
आरोप है कि समस्या सुनने के बजाय डिप्टी सीवीओ ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और शिकायत सीवीओ से करने को कहा।इससे नाराज अनमोल गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत करने तथा समाधान न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और रात में ही उनको तलाश कर निगरानी में ले लिया गया। अनमोल का आरोप है कि वह लंबे समय से अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू साम्राज्य संगठन के संस्थापक सोशल मीडिया पर पोस्ट आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसके मद्देनजर एहतियातन उन्हें नजरबंद किया गया है।