{"_id":"69d57736d50d1d189b07989f","slug":"opportunity-to-correct-errors-in-up-board-admit-cards-until-the-10th-hathras-news-c-56-1-hts1003-146889-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 10 तक यूपी बोर्ड के प्रवेश पत्र में त्रुटि सुधार का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 10 तक यूपी बोर्ड के प्रवेश पत्र में त्रुटि सुधार का मौका
Wed, 08 Apr 2026 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में हुई त्रुटियों को सुधारने का एक और मौका दिया गया है। अब छात्र-छात्राएं 10 अप्रैल तक अपने प्रवेश पत्र में दर्ज नाम, जेंडर सहित अन्य गलतियों को ठीक कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं, ताकि मार्कशीट में सही विवरण दर्ज हो सके।
बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार जिन विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि है, उन्हें अपने संबंधित कॉलेज में आवेदन देना होगा। इसके बाद कॉलेज प्रशासन उस आवेदन को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा, जिसके आधार पर सुधार प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
डीआईओएस संत प्रकाश का कहना है कि यह मौका विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए दिया गया है, जिनके प्रवेश पत्र में गलती रह गई थी और समय पर सुधार नहीं हो पाया था। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने दस्तावेजों की जांच कर त्रुटि सुधार के लिए आवेदन कर दें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।